हरिद्वार की गूंज
(रजत चैहान) हरिद्वार। प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की तारीख का एलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में जहां सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वही कांग्रेस मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में दम दिखाने उतरी पूनम भगत ने जिले में हलचल मचा दी है। पूनम के मैदान ने उतरने से विपक्ष पार्टी के दावेदारों में हलचल मच गई है। पुनम भगत मेयर पद के लिए बनती मजबूत दावेदार उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव ‘पुनम भगत’ जो कि आने वाले समय में हरिद्वार की महिलाओ के लिए सशक्तिकरण में एक बहुत बडी ताकत बनकर उभरने को है। उन्होने उत्तराखंड कांग्रेस में अपने पिछले कई वर्षो के कार्यकाल में विभिन्न पदो पर अपनी सेवा दी है। जिसके बाद उन्होने हरिद्वार से मेयर पद के लिए बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। आज तक कांग्रेस की संसदीय समीति या कांग्रेस की दिल्ली इकाई की ओर से उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी गयी उन पर वो हर बार खरी उतरी है। वों समाज सेवा के द्वारा समाज की पिछडी/कमजोर महिलाओ के लिए लडकर उनका सम्मान और न्याय दिलायेगी। बिल्कुल उस गीत की तरह ‘ तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो, तुमको अपने आप ही सहारा मिल जायेगा’। पिछले काफी समय से वो कांग्रेस की मजबुत स्तंभ के रुप में उभरी है। उसी कारण उन्होने एक मुलाकात में अपने राजनीति में आने का कारण ‘हरिद्वार की गूंज’ को बताया कि उनका प्रयास रहा है और रहेगा कि वो अपने सकारात्मक प्रयासो से कांग्रेस को भाजपा से बेहतर विकल्प के रुप में जनता के सामने पेश करे। जो विकास कार्य किन्ही भी कारणो से भाजपा नही करा पायी उसे प्राथमिकता में लेकर जनता की सेवा के लिए कराये जायेंगे। पिछले कुछ समय से हरिद्वार में महिलाओ की समस्या को समझने के लिए और उनके सम्मान मे खडे होने के लिए कोई आगे बढकर उनके पक्ष में बात नही करता है। जैसे कि हरिद्वार में पिछले काफी समय से छोटे बडे कई शापिंग माॅल वजूद में है। जहाँ शापिंग करने आने वाली महिलाओ को अपने छोटे बच्चे को दूध पिलाने हेतु ‘मदर फिडींग पैलेस’ जैसी कोई चीज नही होती है। कुछ माॅल में तो शौचालय की स्थिती भी सही नही होती। तो कुछ शौचालय में ताले लगे होते है। मैनेजर या उनके कर्मचारीयो से शौचालय की चाबी माँगते शर्मींदगी का सामना करना पडता है। यही ही नही सिडकुल हरिद्वार में जिस महिलाओ का शोषण किया जा रहा है वो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगी। पिछले काफी समय से सुनने में आया है कि सिडकुल हरिद्वार में महिलाओ को उसकी प्रतिभा के अनुसार कार्य न देकर उससे लेबर या छोठा कार्य दिया जाता है। कई बार उनके शारारिक शोषण की बात भी आती रहती है जिसमें पीडित महिलाओ को थानो, पुलिस चैकि कोतवाली आदी में पुलिस कर्मचारी/ अधिकारी द्वारा सही से व्यवहार न होने के कारण उसे वहाॅ से न्याय नही मिल पाया है। जिसके कारण कई बार युवती को आत्महत्या करने को मजबूर होना पडा है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए उन्होने इस बार हरिद्वार में मेयर पद हेतु चुनाव लडने का फैसला किया है। उनकी योजनाओ में महिलाओ को उसका सम्मान दिलाना, उनकी प्रतिभा के अनुसार रोजगार दिलाना, मध्य हरिद्वार से जल भराव की समस्या का समाधान करना, हरिद्वार शहर की सडको पर भोजन और उपचार के लिए अवारा बनकर गली गली सडको पर घुमती गाय माता के समाधान करना, गंगा नदी को प्रदुषित होने से बचाना, हर की पैडी कां आदर्श तीर्थ स्थल के रुप में शामिल करना, हरिद्वार की सडको को गड्डा मुक्त बनाना, हर मौहल्ले, कालोनी में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करना शामिल होगा। उनके येाजनाओ में इस बात पर भी जोर रहेगा कि किसी भी तरह की अवैध किट्ठी के द्वारा गरीब महिलाओ के पैसे के साथ किसी तरह की धोखेबाजी न हो। महिलाओ पर जुल्म को देखते हुए, शराब पीकर चाहे उसके पति द्वारा चाहे जुल्म हो या दहेज के कारण उसे प्रताडित किया जा रहा हो पुनम भगत उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी। नगर निगम और अन्य सरकारी योजनाओ के द्वारा बेरोजगार युवतियो/युवको को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोजगार प्रशिक्षण कराये जायेगे। प्रशिक्षण के पश्चात जिन्हे स्वरोजगार करने के लिए बैंक से ऋण मिलने में समस्या का सामना करना पडता है उनकी आवश्यकतानुसार हर सम्भव मदद की जायेगी। इसके साथ साथ उनके चुनाव जीतने पर प्रत्येक सरकारी कार्यालय में एक फिडबैक नाम से रजिस्टर रखा जायेगा। जिसका प्रयोग जनता द्वारा किया जायेगा जैसे राधा नामक महिला किसी काम से सरकारी कार्यालय में आयी तो उसका उस कार्यालय में आने का अनुभव कैसा रहा? जिस कार्य के लिए वह आयी उसका वह कार्य हुआ या कितनें दिनो से उसके कार्ये को लंबित किया जा रहा है। उसके साथ वहाँ के कर्मचारीयो/अधिकारीयो का व्यवहार कैसा रहा? इस तरह से प्रयास किया जायेगा कि उनके कार्यकाल में जनता के वो कार्य जिसके लिए जनता ने उन्हे मेयर पद के लिए अपना समर्थन देंगे, उन्हे वो बारी बारी से पुर्ण करेंगी। चुँकि उनके राजनीति कार्यकाल में पैसा कमाने के लिए राजनीति में आने का पुनम भगत का कभी उद्देश्य नही रहा है। उनका मानना है कि हरिद्वार में महिलाओ के लिए आवाज उठाने वाला कोई तो हो। पुनम को पुर्ण विश्वास है कि वर्तमान मेयर से जनता की अपेक्षाये पुरी न होने के कारण हरिद्वार वासी उनकी पिछली कई वर्षो की जनहित में दी गयी सेवाओ के आधार पर उन्हे ही भारी मतो से हरिद्वार का मेयर चुनेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours