हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार-वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार। हरिद्वार मे लगभग लगभग सभी बैको के ए०टी० एम० खाली पडे है, जिनके खाली पडे होने से लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है, लोग बाजारो मे रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए आते है, और कुछ पैसो की कमी पडने के बाद आसपास के ए०टी०एम० का रूख करते है, तो ए०टी०एम मे पैसा ना होने के कारण निराश होकर लोटते है, शायद बैको द्वारा ए०टी०एम०मे पैसा डालने मे लेट लतीफी की जा रही है, तबही तो ए०टी०एम०खाली पडे है, जबकि बैंको द्वारा खाताधारकों से तरह तरह के चार्ज की कटौती करने मे बैंक कोई लेटलतीफी नही करता है, बैंको का ध्यान लोगो की समस्याओं की तरफ नही है, जो कि बैंको की कार्यप्रणाली पर सवाल खडा कर रहा है,
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours