हरिद्वार की गूंज
(उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार। हरिद्वार का मुख्य डाकघर जहाँ के कर्मचारियों के लिये 30 मिनट का लंच पर्याप्त नही है। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक चलने वाले लंच में कर्मचारी 2:15 तक अपनी ड्यूटी सम्भाल पाते हैं। इस बीच ग्राहक वहाँ खड़े खड़े बोर होने पर अन्य कर्मचारियों से उनके स्टाफ के आने के बारे में पता करते हैं, तो ग्राहकों को सन्तोष जनक उत्तर नही मिल पाता है। प्रत्येक सरकारी विभाग के कर्मचारियों की पॉकेट पर उसका नाम और पोस्ट लिखी जानी समय की माँग है। ताकि सरकारी कर्मचारी अपने फर्ज के साथ न्याय कर सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours