हरिद्वार की गूंज
(उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध धर्म नगरी हरिद्वार का रेलवे स्टेशन जिसे विश्व स्तर का बनाने के लिये भले ही केंद्र सरकार या रेल मंत्रालय जितना चाहे प्रयास कर रहे हो, जब तक यहाँ के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी अनियमितताओं के लिये सज़ा नही पाते है,तब तक रेलवे स्टेशन विश्व प्रसिद्ध नही बन सकता है, रेलवे स्टेशन पर त्राहि त्राहि मची रहेगी,एक ओर यात्रियों की सुविधाओं के लिये एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाओ को शुरू किया है, तो दूसरी ओर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के नाम की कोई भी चीज दूर दूर तक नही दिखाई दी। कही स्टेशन पर कुत्ते, गाय, बन्दर तो कही भिखारी पड़े मिले। स्टेशन मास्टर दिनेश जी ने बताया कि जंगल पास होने के कारण बन्दरो पर विराम लगाना सम्भव नही। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले दीपक रावत जी जिलाधिकारी महोदय और रेलमंत्री को इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि देश विदेश से आने वाले यात्री हरिद्वार के बारे में एक गलत छवि लेकर न जाय।
साथ ही यहाँ के सफाई सुपरवाइजर मनोज ने बताया कि कर्मियों को एक महीने से भी ज्यादा समय से वेतन नही मिला है, ठेकेदार उल्टा सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार करता है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours