उत्तराखंड सचिवालय में मौजूद मुख्यमन्त्री कार्यालय में एक बार फिर आत्मदाह की धमकी भरा पत्र आने से हड़कम्प मच गया है.

नैनीताल जिले में रहने वाले एक शख्स ने कच्ची सड़क के प्रदूषण मामले में कार्रवाई न होने का जिक्र करते हुए मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नाम यह पत्र भेजा है.

सीएम दफ्तर में पत्र मिलते ही हड़कम्प मच गया है जिसके बाद मुख्यमन्त्री कार्यालय की ओर से एसएसपी नैनीताल को जांच के आदेश दिए गए हैं. नैनीताल पुलिस भी अब इस शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही है.

दरअसल भाजपा दफ्तर में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय से जुड़ी घटना के बाद धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खुद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि अब तक 11 लोग आत्महत्या करने की धमकी दे चुके हैं.

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि राजनीतिक कारणों से आत्महत्या के प्रयासों का खुलेआम समर्थन निन्दनीय है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours