हरिद्वार की गूंज

(मौ.आरिफ) हरिद्वार। I.T.C. फूड यूनिट कंपनी के कर्मचारियों की 10 दिन से अपनी मांगों के लिए चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस के माध्यम से कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर कर दिया है। कर्मचारी फैक्ट्री में ही हड़ताल पर बैठे हुए थे। फूड यूनिट, फूड यनिट 2, प्रिटिंग यनिट, पर्सनल यूनिट के 1200 कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, मेडिकल, लोन, बोनस, आदि सुविधा की प्रबंधन से मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है। कि प्रबंधन लगातार षड्यंत्र रच कर कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। और आज प्रबंधन ने पुलिस की सहायता से कर्मचारियों को जोर जबरदस्ती से कंपनी से बाहर कर दिया है। यह कर्मचारियों पर अत्याचार है। उन्होंने कहा कि उद्योग की रीड कहे जाने वाले कर्मचारियों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। शासन से लेकर प्रशासन तक सब मोह बैठे हैं। यह अत्याचार नहीं तो और क्या है। कि बारिश के मौसम में भी कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन ने बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रबंधन हमारी मांगे पूरी नहीं करता। तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहें। वही I.T.C. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र मलकानी, संयोजक संतोष मिश्रा, सह संयोजक राहुल सिंह, उप संयोजक रवि चन्देला, प्रदीप चौधरी, धीरज कुमार, कमल किशोर पाठक, महावीर रावत, संजय नेगी, निर्मल डगवाल, पंकज शर्मा, त्रिलोक रावत, रमेश पलडिया, अमित नेगी, उग्मेद नेगी अजय जोशी, देवेन्द्र, मनोज चौहान, सुधाकर, केशव दत्त, अनिल सैनी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours