हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा ने रिक्त पद भरते हुए जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजीव कुमार को दी है। संजीव कुमार लंबे समय से संघ से जुड़े हैं जो पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून में प्रचारक रहे एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में कई विधानसभाओं में विस्तारक रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में विस्तारक रहे, एवं हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें बंगाल चुनाव में मुर्शिदाबाद विधानसभा का प्रभारी बना कर भेजा था। उस सीट को उन्होंने बहुत ही मेहनत और अपनी बेहतरीन कार्यशैली के बल पर विधानसभा को पहली बार जीता कर इतिहास रचा। हरिद्वार भाजपा संगठन ने कहा कि संजीव कुमार लंबे समय से भाजपा संगठन में पूर्णकालिक विस्तारक के नाते प्रदेश एवं अन्य राज्यों के चुनाव में कार्य कर चुके हैं, उनकी मेहनत,अनुभव और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा को देखते हुए उनको जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान ने स्वागत किया। इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी संदीप गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य, मोहित कुमार, उदित भारद्वाज, गौरव एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours