हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खडंजा कुतुबपुर गांव से एक महिला को 9.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही महिला के कब्जे से 50100 रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति नवाब बरेली से स्मैक को लेकर आता है और वह छोटी-छोटी पुड़िया बना कर ग्राहकों को बैचती थी वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसआई एकता ममगई व एसआई नरेंद्र सिंह तोमर और उनकी टीम ने खड़ंजा कुतुबपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला अभियुक्त को 9.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 50100 रुपए भी बरामद किए गए हैं उन्होंने बताया अभियुक्त महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है पुलिस टीम मे, एसआई एकता ममगई, एसआई नरेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours