हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज G4 मां गंगा जागृति सेवा दल एवम् नेहरू युवा केंद्र द्वारा हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में ऋषिकुल पार्क, पंतद्वीप पार्किंग, SMJN कॉलेज के निकट व्यायाम क्षेत्र में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह व G 4 अध्यक्ष अजय जोशी ने कहा कि इस वर्ष को हमारे द्वारा आजादी महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें नेहरू युवा केंद्र व मां गंगा जागृति सेवा दल के द्वारा हरिद्वार के हॉट स्पॉट स्थानों पर 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वछता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें की पॉलीथिन, सिंगल युस प्लास्टिक एकत्रित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक लक्ष्य कम से कम प्रतिदिन 70 से 80 प्लास्टिक पॉलीथिन इकट्ठा करने है। जिसमें की जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, प्राथमिक विद्यालयों के साथ मिलकर हैं गांव-गांव, शहर-शहर गली-गली, मोहल्ले, घर-घर तक लोगो को प्लास्टिक से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनसे शपथ करवाई जाएगी की पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगे एवम् अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में भारत सरकार के सहयोग करेंगे। टीम के उपाध्यक्ष अनुज अंथवाल व महामंत्री अंकित प्रजापति ने कहा कि जिस तरह से मां गंगा जागृति सेवा दल द्वारा हर रविवार स्वछता अभियान चलाया जा रहा है उस अभियान से जनता जागरूक हों रही है और शहर में स्वछता के लिए शहर की जनता जिस तरह हमें सहयोग कर रही है वह भी सराहनीय है। भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र को स्वछता अभियान की जो जिम्मेदारी मिली है उसमे मां गंगा जागृति सेवा दल का पूर्ण सहयोग सदा रहेगा। आज के अभियान में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अरुण सैनी, मंत्री वीरू सोलंकी, संयुक्त मंत्री अजय सोधी, कपिल अरोड़ा, श्याम बजरंगी, संदीप, सागर, इक्का सिंह, राधिका, राहुल कश्यप, रिशु वालिया, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours