हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। ब्लॉक भगवानपुर के ब्लॉक सभागार में नवप्रभात विकास संस्थान हरिद्वार के द्वारा 22 लाभार्थियों को राशन किट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध राकेश जी पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी कुसुम डोबरियाल एवं सहायक खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह के द्वारा लाभार्थियों को राशन वितरित किया गया एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। सुबोध राकेश ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्था प्रमुख को क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खंड विकास अधिकारी के द्वारा सभी लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और योजनाओं के लाभ हेतु किसी भी व्यक्ति को बीच में लेकर बात ना करके सीधा ग्राम विकास अधिकारी या खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर योजना का लाभ लेने के लिए कहा गया। संस्था प्रमुख राव आसकर अली के द्वारा सभी अतिथि एवं लाभार्थियों का स्वागत किया गया और संस्था द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा और काम मांगो अभियान के तहत सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने हेतु माननीय मंत्री जी एवं खंड विकास अधिकारी से सहयोग की मांग की। इस अवसर पर राव तालिब, राव सलमान, राव आरिफ, विशाल सैनी, विनेश कुमार, रचना, पूजा, सतीश आदि लोग मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours