हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मानोज निषाद घुमक्कड़ के नाम से चैनल बनाया है, प्लेटफार्म पर वह साईकिलिंग को प्रमोट करते दिखाई दे रहें है। हाल ही में हरिद्वार से बिजनौर, विदुर कुटीर, महाऋषि सुखदेव आश्रम एवं हैदरपुर वेटलैंड मुज़फ्फरनगर का लम्बा सफर मानोज ने साइकल से ही किया है और वहां की जानकारी के साथ वीडियो भी डाले है। मनोज निषाद का कहना है घुमक्कड़ी आजकल लोग पसंद करते है और गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते है गाड़ियों के साथ साथ लोगो को साईकल पर भी घूमना शुरू करना चाहिए इसी लिये हर तरह के व्लोग बना रहे है। पहले दसवी बारहवीं पास करने के बाद बच्चों को साईकिल की जिद्द हुआ करती थी लेकिन अब देखने को मिलता है कि बच्चे अभिभावकों से स्कूटी मोटर साईकिल की जिद्द करते है साईकिल तो देखना तक नही चाहते जबकि आज के वातावरण को देखते हुवे बच्चो को ज्यादा से ज्यादा साईकिल चलानी चाहिए। उन्होंने कहा जहां एक ओर साइकल से स्वस्थ रहा जा सकता है वही दूसरी और सायकलिंग से पर्यावरण को कोई नुकसान पहुचाये बिना घूमना किया जा सकता है। बताया कि हाल ही में उन्होंने 100 किलोमीटर की साइकिलिंग की है जिसल वीडियो उन्होंने पर यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो देख के लोगों ने उनकी प्रशंसा की है। मानोज का कहना है कि समाजसेवा के साथ घूमना उनका शौक है, समाज के कई लोगों ने उनका साथ दिया है। मानोज ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र में खुला मैदान न होने के कारण नशे की गर्द में जाने वाले युवाओं के लिए सरकार से कोई योजना शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजने का भी आरएस करेंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours