हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था द्वारा दशहरा महोत्सव और रावण दहन के भव्य आयोजन के बाद आज भरत मिलाप और राजतिलक की लीला दिखाई गई। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था पहली बार रामलीला का मंचन आयोजित कर रही है। जिसके अंतर्गत 1अक्टूबर से लगतार श्रवण नाथ पार्क स्थित मंच पर विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें दशहरा महोत्सव का आयोजन कोविड सम्बंधित सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करते हुए किया गया एवम उसके उपरांत भरत मिलाप व राजतिलक की लीला का सजीव मंचन किया गया। श्रावण नाथ पार्क में भगवती सीता को रावण के चंगुल से मुक्त करा रामा दल जब विभीषण को लंका की गद्दी पर बैठा कर अयोध्या पंहुचा वहां भावविह्वल होकर भरत और शत्रुघ्न एवम तीनों माताओं के साथ समस्त नगर वासियों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता आदि का स्वागत किया, और इस अवसर पर जोरदार उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, भाजपा के रानीपुर विधानसभा प्रभारी पं० आशुतोष शर्मा व भाजपा नेता प्रेमचंद सैनी रहे। जहां इन्होंने भगवान का राजतिलक कर अयोध्या के सिंहासन पर आसीन कराया। इनके साथ आयोजक मंडल एवम दर्शकों ने भी भगवान का तिलक किया। इस अवसर पर सभी कलाकारों ने अपनी कला का परिचय रामलीला के डायलॉग बिना दृश्य के बोल कर किया। श्री निरंजनी रामलीला संस्था द्वारा इस अवसर पर मंच के नियमित कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस के साथ-साथ उन बाल कलाकारों को पुरस्कार दिए गए जिन्होंने दर्शक दीर्घा से आकर मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने भी रामलीला के संयोजक भोला शर्मा को पगड़ी पहना कर बधाई दी और कहा कि भोला शर्मा ने रामलीला का आयोजन कर हिन्दू संस्कृति के प्रसार प्रचार के क्षेत्र में कार्य किया है वह स्वागत योग्य है। राम के पात्र का अभिनय प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के रोल में नीरज चौहान व सीता के पात्र का अभिनय आकाश शर्मा ने किया। भरत के रोल को नए कलाकार श्लोक कुर्ल ने जीवंत कर दिया व शत्रुघ्न के रोल में अनन्त शर्मा आदि थे। वहीं हनुमान के रोल में शाहिद अली व विश्वामित्र का अभिनय नरेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी ने किया व अन्य व्यवस्थाएं संभालने में संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल, सचिव भोला शर्मा, सह सचिव अमित बौरी, दिग्दर्शक समीर शर्मा, गगन नामदेव, ओम प्रकाश भाटिया, सौरभ शर्मा, नवीन नौटियाल, मोहित राजपूत आदि ने विशेष सहयोग किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours