हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक युवक द्वारा धारदार हथियार से अपना गाल गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। सिडकुल स्थित सैलो कंपनी चौक पर एक युवक ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया वहीं पुलिस को युवक के पास से चाकू और एक ब्लड बरामद हुआ है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया की आत्महत्या करने वाले युवक के साथी ने बताया कि उसका मित्र मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से किसी लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के पिता उसकी शादी नही करना चाहते थे। जिस कारण से युवक परेशान चल रहा था। युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन युवक ने इशारे से जानकारी दी कि उसने अपना गला स्वयं काटा है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours