हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की एक कार्यशाला सेवा समिति भवन में रखी गयी। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रोजगार गारंटी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना के तहत हर घर को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने तक हर महीने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, नोकरी में 80% रोजगार उत्तराखण्डवासियों को मिलेगा, 6 माह के भीतर 1 लाख सरकारी नोकरी मिलेगी। इसके लिए रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में नोकरियो के लिए जॉब पोर्टल बनाया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा में घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। हर विधानसभा में 10 से 15 लोगो की टीम घर-घर जाकर छोटी बड़ी सभाओं के जरिये युवाओं के रोजगार गारंटी योजना के कार्ड बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओ पी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष तराई प्रेम सिंह, विधानसभा प्रभारी रांनीपुर प्रशांत रॉय, ग्रामीण प्रभारी नरेश शर्मा, कलियर प्रभारी सादाब आलम, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, हर्षित नोटियाल, जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, दिनेश असवाल, राजे सिंह नेगी, ममता सिंह, नवनीत राठी, श्याम त्यागी, विजय पंवार, सुरेश तनेजा, नरेंद्र कोरी, शिशुपाल सिंह नेगी, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, किरण दुबे, राकेश यादव, गीता देवी, साहूकार, अम्बरीष गिरी, सोमवीर सिंह, एडवोकेट नितिन गुप्ता, एडवोकेट सचिन बेदी, रणधीर सिंह, पवन ठाकुर, राजू विटारिया, हरेंद्र त्यागी, संदीप पांचाल , देबासिष, गौरव तिवारी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours