हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। नवरात्रों के अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जियापोता गांव की भगवती पुरम कॉलोनी में कॉलोनी वासियों ने माता का जागरण कराया। माता के  जागरण का शुभारंभ किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान संदीप कश्यप नरेंद्र कश्यप ने ज्योत जलाकर किया। इस अवसर पर जागरण मंडली ने माता के भजनों से कॉलोनी वासियों के मन को मोह लिया। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जागरण पार्टी के सदस्यो का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कॉलोनी वासियों ने जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हमारा क्षेत्र कोरोना जैसी महामारी से हमेशा दूर रहे। उन्होंने सभी की मंगल कामना की। इस अवसर पर अरुण कश्यप, संदीप कुमार, धनंजय कुमार, मोहित कुमार, विनीत प्रताप सिंह और जागरण मंडली की पूरी टीम उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours