हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब, सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम आदि के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दिए गए आदेश, निर्देश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में थाना कनखल पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये गये अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की बिक्री, तस्करी की रोकथाम व उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान लगातार जारी है जिसके फल स्वरुप रात्रि को मादक द्रव्य, अवैध शराब एवं सट्टा की छापेमारी करते हुए जगजीतपुर क्षेत्र से अभियुक्त बॉबी थापा पुत्र सुनील थापा निवासी गोपाल बस्ती मातृ सदन रोड जगजीतपुर कनखल को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके आधार पर थाना में एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ०नि० खेमेंद्र गंगवार चौकी प्रभारी जगजीतपुर, का० जयपाल, का० पप्पू कश्यप मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours