हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के मध्य क्षेत्र प्रेम नगर आश्रम गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के समीप गुरु नानक के नाम पर आज सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा घाट का लोकार्पण किया गया। हरिद्वार के संत समाज की काफी समय से गुरु नानक देव के नाम पर घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। हरिद्वार से समाज के समस्त गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कर कमलों से गुरु नानक देव घाट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सिख समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार प्रकट किया गया। उद्घाटन अवसर पर गुरु सिंह सभा ललतारापुर अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव हरमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह, ज्ञान गोदड़ी प्रबंधक हरदीप सिंह दुआ, निर्मल संत पुरा अखाड़ा के संत जगजीत सिंह, मनजीत सिंह, लोचन सिंह, हरबंस सिंह, दर्शन लाल मोगा, बग्गा जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours