हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिबड़ी निवासी प्रवीण उपाध्याय पुत्र वीरेंद्र उपाध्याय ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं के खोखे के ताले को तोड़कर काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 76/20 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त सुमित पुत्र मदनलाल निवासी टीबड़ी को बीती रात चोरी के सामान पेन ड्राइव -दो, पीले रंग के स्पीकर -दो, ब्लूटूथ हैंड फोन -चार, पोर्टेबल वॉयरलैस स्पीकर- चार, मोबाइल स्पीकर-चार, पोर्टेबल मल्टीमीडिया स्पीकर दो, एयर फोन -सात, एटीएम कार्ड पीएनबी- एक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त पर आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल संदीप कपूर, कॉन्स्टेबल संजीव राठी, कॉन्स्टेबल कुलदीप, कॉन्स्टेबल सोहन राणा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours