हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जटवाड़ा पुल सीतापुर के पास ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के द्वारा राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन में एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ो ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा यूनियन के साथियों के साथ साथ ज्वालापुर बाल्मीकि बस्ती के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, सीतापुर एवं अन्य क्षेत्रों के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने विचारों में मुख्य रूप से भाजपा की जन विरोधी नीतियों से उपस्थितगणो को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर आमजन विरोधी बिंदुओं को लेकर लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, बी एच ई एल सहित सार्वजनिक क्षेत्रों को सरकार द्वारा बेचे जाने के विरोध में, सिडकुल में कर्मचारियों की हो रही दुर्दशा, स्थानीय बेरोजगारों को सिडकुल में 70% नौकरी में वरीयता ना देना आदि अनेक बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गरजे और उपस्थित गणों से अनुरोध किया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में आमजन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें और आमजन हित की कांग्रेस सरकार को 2022 में मौका दें। ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने भी अपने विचार रखे एवं राजेंद्र चौहान के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस मौके पर सौरव चौहान, आरिफ, राजेंद्र भंवर, अरविंद चंचल, अनिल टेश्वर, नीरज चौहान, राजन मेहता, वैभव चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours