हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में एक ऐसा शख्सियत है जो हरिद्वार में युवाओं की पहचान बना हुआ है या यह कह दो कि युवाओं की आन-बान-शान ओर जान है। जी हां हम बात कर रहे हैं समाजसेवी के साथ-साथ मायापुर हरिद्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा की जो दिन में समाजसेवा करते नजर आते है तो रात के समय रामलीला में भगवान भोले नाथ का किरदार करते नजर आते है। भोला शर्मा वो शख्सियत है जो लोगों का दुख दर्द बाटने के लिए तत्पर तैयार रहते हैं, आपको बताते चलें कि मायापुर श्रवण नाथ पार्क में श्री निरंजनी रामलीला का आयोजन बड़ी धूमधाम से चल रहा है, तो वहीं लोगो को सुविधा उपलब्ध कराने में भोला शर्मा पीछे नही हट रहे है, ओर उन्होंने श्रवण नाथ पार्क में वैक्सीनेशन कैम्प की भी सुविधा चालू करवा दी है। जब इस बारे में भोला शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मुझे लोगो की सेवा करने में बहुत ही आनंद आता है और य मेरा दायित्व भी बनता है, उन्होंने कहा कि मैं हरिद्वार धर्मनगरी की देवभूमि में पैदा हुआ हूँ और मुझे बहुत खुशी मिलती है कि मैं लोगो की मदद करता हूँ। और उनके दुःख-दर्द में काम आता हूँ। अब आप इसी बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि भोला शर्मा को युवाओं की जान, युवाओं की धड़कन इसलिए ही नही कहा जाता है। क्योंकि भोला शर्मा द्वारा बच्चों की पढ़ाई की बात हो या लोगों की जान बचाने की बात हो, एक बार उन्हें जनाकारी मिलनी चाहिए फिर तो वह आगे आकर लोगों की मदद करते है शायद इसलिए लोग उनके जज्बे को सलाम करते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours