हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत ऋषिपाल पुत्र मंगल सिंह निवासी टिबडी ने पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि केला माता मंदिर के पास खड़े उनके  थ्री व्हीलर को किन्हीं अज्ञात चोरों  ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह सुबह 10 बजे केला माता मंदिर के पास सिरस के पेड़ के नीचे ताला लगाकर खड़ा किया था और रोजाना की तरह शाम को 4 बजे जब वह अपना थ्री व्हीलर लेने पहुंचे तो उन्हें वहां नहीं मिला। शिकायत मिलने पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चोरी हुए थ्री व्हीलर को बरामद करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए थ्री व्हीलर की जांच पड़ताल शुरु की। घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया, मुखबिर की मदद भी ली गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी ज्वालापुर से दो युवकों के पास से थ्री व्हीलर संख्या यूके 08 टीए 4662 को बरामद किया। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों सागर गुप्ता उर्फ खोल्ला पुत्र सुशील गुप्ता, ग्राम केहड़ा, लक्सर व सहदेव उर्फ सिद्धू पुत्र बलराम सिंह, निवासी ग्राम कुतुबपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने टिबडी से थ्री व्हीलर चोरी करने के जुर्म को कबूल किया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि थ्री व्हीलर की पहचान ना हो सके इसलिए थ्री व्हीलर पर पेंट किया, थ्री व्हीलर की नंबर प्लेट नदी में फेंक दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थ्री व्हीलर चोरी करने के जुर्म में न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा कोतवाली रानीपुर, उ०नि विकास रावत, कांस्टेबल ताजवर सिंह व कांस्टेबल दीप गौड शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours