हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। पथरी थानांतर्गत कटारपुर गांव में खनन और स्टोन क्रेशर के वाहनो का गुजरना खतरे से खाली नही है। वो भी तब जब स्कूल, कॉलेज के छात्र सड़को और गांवो की गलियों में साइकिल से निकलते हैं। जबकि इसी कटारपुर गांव में इन जानलेवा ट्रेक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी से कई घर के चिराग बुझ चुके हैं। उसके बावजूद कुछ व्यापारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिये ये विषय महत्वपूर्ण नही है। स्वार्थपूर्ति के चलते कुछ स्थानीय व्यापारी अनावश्यक तर्क देकर स्थानीय पुलिस को दबाव में लेने में सफल हो जाते हैं। जबकि हरिद्वार प्रशासन से एसडीएम ने आबादी क्षेत्र से खनन के वाहनों पर प्रतिबंध हेतु प्रमुख स्थानों पर बोर्ड भी लगाए गए थे। उसके बावजूद खनन के जानलेवा वाहन पर स्थानीय पथरी पुलिस अंकुश लगाने में रुचि लेती दिखाई नही देती।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours