हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पेट्रोल के दाम ₹100 के करीब पहुंच गए हैं। उत्तराखंड के 13 में से 12 जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर हो गई हैं। मात्र हरिद्वार में ही पेट्रोल के दाम ₹100 से ही कम है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में सबसे अधिक ₹105 प्रति लीटर पेट्रोल के दाम पहुंच गए हैं, आयल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी करने से देश में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। जिससे आम जनता को महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है गढ़वाल के सभी पहाड़ी जिलों में भी पेट्रोल सौ के पार हो गया। देहरादून में पहली बार नॉर्मल पेट्रोल के दाम ने शतक लगाया है। ज्यादातर ऑयल कंपनियों के पंपों पर शनिवार को 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नॉर्मल पेट्रोल बिका। पिछले आठ दिन में डेढ़ रुपये प्रति लीटर पेट्रोल में बढ़ोतरी हुई है। जबकि डीजल में करीब दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत देहरादून में 93.32 रुपये पहुंच गई हैं। राज्य में केवल हरिद्वार जिला ऐसा है, जहां पेट्रोल के दाम 98.84 और डीजल 92.19 रुपये लीटर हैं। दस महीने में पेट्रोल 16 डीजल 18 रुपये महंगा देहरादून में जनवरी से लेकर अब तक दून में पेट्रोल की कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल कंपनियों के अनुसार, एक जनवरी को देहरादून में पेट्रोल 84.25 रुपये और डीजल 74.58 रुपये प्रतिलीटर था। जबकि दसवें महीने में पेट्रोल 16 रुपये बढ़कर 100 के ऊपर पहुंच गया। वहीं डीजल 19 रुपये महंगा हुआ है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours