हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था श्रवण नाथ पार्क के मंच पर पुष्प वाटिका एवं परशुराम तपस्या की लीला अभिनीत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में गरीबदासीय आश्रम के अधिष्ठाता परमपूज्य रविदेव शास्त्री महाराज लीला का शुभारंभ किया। पुष्प वाटिका के दृश्य ने प्रकाश शर्मा ने श्री राम, नीरज चौहान ने लक्ष्मण, अनन्त शर्मा ने विश्वामित्र, आकाश शर्मा ने सीता, हरि गुरु ने मां सीता की सखी का अभिनय किया। परशुराम के अभिनय में मंच के दिग्दर्शक समीर शर्मा ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बाल कलाकारों के रूप में शिवम वर्मा, अक्षत, आराध्या रावत, दीपांशी सैनी, कृतिका गोयल, संध्या सैनी और रितिका के रोल सराहे गए। मंच व्यवस्था के कार्य मे अमित बौरी, गगन नामदेव, कमल ब्रजवासी, मोहित राजपूत, सौरभ शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, शिवम, गोलू शर्मा आदि ने सहयोग किया। लीला का संचालन संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल के देखरेख में हुआ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours