हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा टीरा हरिद्वार में प्रकृति, वन एवं वन्य जीव प्राणियों के प्रति संरक्षण के लिए जागरूकता हेतु वन्य प्राणी जीव सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीबाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत एवं उनकी टीम के सौजन्य से विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में छात्र छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवम भाषण प्रतियोगिता आदि क्रियाकलाप आदि में प्रति भाग लिया, छात्र-छात्राओं ने उक्त गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य जयकरन यादव एवं रावत ने वन्य जीव एवं प्राणियों के महत्व एवं प्राकृतिक चेन के लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टर नवीन सैनी ने वन्यजीव प्राणियों एवं वनों के महत्व को बताते हुए प्राणी जगत एवम मानव के लिए बहुत ही लाभकारी बताया। जीव जंतुओं की कमी को बदलते वातावरण एवं ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव जीवों पर दया करनी चाहिए। जयंती रावत, मेदनी धर तिवारी, आकांक्षा मल्होत्रा ने उक्त क्रियाकलापों में छात्रों का बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कराया एवं कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग से मदन सिंह रावत वन क्षेत्राधिकारी, विनोद चन्द्र, आशीष रावत, वन आरक्षी व अनिल कुमार बेरी बाड़ा रेंज राजा जी टाइगर रिजर्व द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours