हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नदीम सलमानी) हरिद्वार। द ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के मैदान पर विजयदशमी अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के मैदान में बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 का पालन करते हुए मास्क लगाकर पुतला दहन में शामिल हुए। साथ ही डांडिया का आयोजन भी किया गया। द ऑक्सफोर्ड स्कूल के चेयरमैन अरविंद चौहान ने कहा है कि यह पर्व हम सब ने साथ मिलकर मनाया है और हम सब भगवान से प्रार्थना करते हैं की कारोना जैसी महामारी से देश को बचाएं। प्रोग्राम का संचालन प्रियंका शर्मा एवं इंदु शर्मा द्वारा किया गया। डांडिया की शुरुआत अजीता चौहान और नवीन चौहान ने की। सभी अध्यापिकाओं ने प्रोग्राम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में रेखा चौहान, एम.डी. शिवांक चौहान एवं प्रिया चौहान, डायरेक्टर बी.एस.एस.रौतेला, वाईस प्रिंसीपल रमनीत स्वरूप, कॉर्डिनेटर अजीता चौहान एवं बलजीत कौर, अध्यापिकाए इंदु शर्मा, मिताली भारद्वाज, मनीषा रावत, किरण तिवारी, हलीमा सादिया, ज्योति शर्मा, शोभा श्रीवास्तव, प्रेरणा रावत, शेफाली, अलका तोमर, एवं बच्चे अनन्या चौहान, कुशाग्र चौहान, गौरी शर्मा, निवेदिता रावत, अनंत चौहान, अविषि चौहान आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours