हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव इस बार किसी जंग से कम नहीं है। सभी राजनीतिक पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र विरेंद्र रावत हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने राम घाट स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता बाबू शर्मा के निवास स्थान पर आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि 2022 के चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनता को कांग्रेस की विचारधाराओं से अवगत करा रहा है। क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार में स्थानीय जनता के रोजगार के लिए सिडकुल के रूप में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए थे। नई नई योजनाएं निकालकर कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत पहुंचाने का काम भी किया था। लेकिन भाजपा सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई, वह उस पर खरी नहीं उतरी है। जनता से किए हुए वादे पूर्ण रूप से विफल साबित हुए हैं। आज भाजपा की सरकार में बेरोजगारी से जनता में हाहाकार मचा है। व्यापार उत्तराखंड में ठप हो चुका है। मजदूर बेबस है। किसानों को सड़क पर कुचला जा रहा है। जनता की सुविधा और कारोबार की कोई नीति भाजपा सरकार के कार्यकाल में नहीं रही है। केवल जुमले की सरकार ने देश का विनाश ही किया है। आज भाजपा की षड्यंत्र और दोहोरी नीतियों के कारण देश भुखमरी की कगार पर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार में उद्योगों की बात की जाए तो लगातार एक के बाद एक उद्योग बंद हो चुके हैं। उद्योगों से बड़ी तादाद में श्रमिकों को निकाला भी जा रहा है। जिनके सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा है। आए दिन श्रमिक अपनी मांगों के लिए सड़कों पर है लेकिन भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है। जिससे उद्योगपतियों मजबूत और उनकी हठधर्मी से श्रमिकों का शोषण आम बात हो चुकी है। विरेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस में समाज के हर वर्ग के लोगों का सम्मान होता है। जिससे प्रभावित होकर बड़ी तादाद में हर व्यक्ति कांग्रेस से जुड़ भी रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार से जनता का मौहभंग हो चुका है। और आगामी 2022 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को पूर्ण रूप से विफल कर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और मेहनत से कार्य करने पर भी बल दिया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours