हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार बॉक्सिंग एकेडमी द्वारा आयोजित एस.एम.पब्लिक स्कूल लक्सर रोड जगजीतपुर कनखल में हरिद्वार जिला बालक-बालिका सब जूनियर, जूनियर, युथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराई गयी। बाक्सिंग प्रतियोगिता में विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड के सेवा प्रकल्प वात्सल्य वाटिका  के 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से पांच खिलाड़ियों सुमित देबबर्मा, कार्तिक सैनी, आकांशु चौहान, पवन सिंह बिष्ट, रघुनंदन ने प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, तथा एक अन्य जोहन त्रिपुरा बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त कर खेल जगत में विश्व हिंदू परिषद के अनाथ बालकों के पालन पोषण हेतु स्थापित सेवा केंद्र वात्सल्य वाटिका का नाम रोशन किया। तो वहीं दूसरी ओर बॉक्सिंग चेम्पियन शिप में रुड़की के अंगद कश्यप ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है, बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर विशाल गर्ग द्वारा दिया गया अंगद कश्यप को सिल्वर मेडल के साथ सभी प्रतिभागी खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना समस्त स्टाफ के साथ वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours