हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत सुखदेव मुनि महाराज ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह से लगातार अखाड़ों के संतों-महंतों की हत्याएं हो रही हैं और उनका अपहरण कर उन्हें गायब किया जा रहा है उसे संतों-महंतों और हिंदू समाज में आक्रोश है और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है, संतो को सुरक्षा प्रदान की जाए उन्होंने कहा कि जिस तरह से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की  हत्या की गई उससे संत समाज असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पंचायती उदासीन अखाड़ा के कोठारी महंत औके अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे महंत मोहनदास का अपहरण हुआ और उनका आज तक नहीं पता लगा है। इसी तरह से कई वर्ष पूर्व पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत सुधीर गिरि की हत्या की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि जिस तरह से केंद्र  और उत्तर प्रदेश सरकार ने महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की सीबीआई जांच करवाई है। उसी तरह से महंत मोहन दास के अपहरण और महंत सुधीर गिरी की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके, और इन दोनों मामलों की तह तक पहुंचा जा सके उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार संतों को न्याय प्रदान करने के लिए दोनों मामलों की सीबीआई जांच कराने के आदेश देगी। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत सुधीर गिरी हत्याकांड 14 अप्रैल 2012 को हुआ था महंत सुधीर गिरि हरिद्वार के कनखल से महानिर्वाणी अखाड़े से  इस दिन देर शाम रुड़की बैलड़ा गांव में स्थित आश्रम के लिए रवाना हुए रास्ते में  बैलड़ा गांव के पास उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी थी महंत मोहन दास कोठारी श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत मोहन दास 16 सितंबर 2017 को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुंबई में ट्रेन के लिए रवाना हुए रास्ते में रात को ट्रेन से गायब हो गए अपहरण किया गया आज तक पता नहीं  लगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours