हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में असमाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने और हंगामा काटने वालों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है। और इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की के आदेश प्राप्त हुए हैं। उक्तानुसार प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिये सभी चौकी, हल्का प्रभारियों के साथ चेतक पुलिस कर्मियों को नियुक्त कर अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। जिस सम्बन्ध में दिनांक शराब पीकर हंगामा करने पर इरशाद पुत्र यामीन निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर को रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार, होम गार्ड बाबूराम मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours