हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुडकी। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम बिहारी गुप्ता-79 का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे तथा उनका गुड़गांव स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सुपुत्र सचिन गुप्ता ने बताया कि उनके पिता जी कि तबियत पिछले कई दिनों से काफी ठीक थी तथा दो-तीन दिन में उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाती।आज अचानक उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और वह आज इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। श्रीराम बिहारी गुप्ता लंबे समय से कांग्रेस सेवादल में कोषाध्यक्ष के पद पर रहे तथा समाज सेवा के रूप में उन्होंने शहर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की।सरल एवं सौम्य व्यवहार के धनी राम बिहारी गुप्ता अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके पार्थिक शरीर को दोपहर उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकार गणों ने अंतिम दर्शन किए तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।आज दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित कनखल श्मशान घाट में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, संजय पालीवाल, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान, शायर अफजल मंगलौरी, पूर्व सांसद हरपाल साथी व राजेंद्र कुमार बॉडी, प्रेमसागर पुरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, हाजी सलीम खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, श्रीमती रश्मि चौधरी, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, रणविजय सिंह, ईश्वर लाल शास्त्री, सुधीर शांडिल्य, मुकेश सैनी, डॉक्टर रकम सिंह, आशीष सैनी, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, सुबोध गुप्ता, पार्षद रविंद्र खन्ना, चंद्र चारू, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, संजय अरोड़ा, नवीन गुलाटी, प्रवीण मेंदीरत्ता, अभिषेक मित्तल, नितिन गोयल, जगदेव सिंह सेखों, तनुज राठी, सैयद नफीस उल हसन, तुषार अरोड़ा, देशबंधु गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मनोज गोयल, डॉ. विनय गुप्ता व इमरान देशभक्त आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours