हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था द्वारा श्री श्रवण नाथ पार्क में आयोजित रामलीला में पंचवटी एवं खर दूषण वध की लीला दिखाई गई। आज की लीला में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, भाजपा पार्षद ललित रावत, एडवोकेट गौरव वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रवि बाबू शर्मा, राजू मनोचा, और अरविंद कुच्छल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दर्शकों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम में विपक्ष के उपनेता राजेश शर्मा सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के आयोजक मंडल के सदस्य अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए भगवान की लीला का आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। सभी बाधाओं को पार कर जिस तरह से संस्था के कार्यकर्ताओं ने लीला का मंचन सफलता पूर्वक किया, वह निसन्देह राम जी की कृपा से ही सम्भव है। दर्शकों को पार्षद ललित रावत, रवि बाबू शर्मा और राजू मनोचा ने भी दर्शकों को सम्बोधित किया। लीला में राम के पात्र का अभिनय प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के अभिनय में नीरज चौहान, सूर्पनखा के रोल में वरिष्ठ कलाकार हरि गुरुजी और बहुमुखी कलाकार शाहिद, खर के पात्र का अभिनय शिवम भारद्वाज व दूषण का अभिनय विकास चौहान, सैनिकों का अभिनय संजय रावत, अनन्त शर्मा, गोलू शर्मा, शिवम वर्मा, मोहित राजपूत, अक्षत अग्रवाल आदि ने किया। मंच का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल ने किया तथा रामलीला का दिग्दर्शन समीर शर्मा ने किया, पर्दे के पीछे की व्यवस्था सह दिग्दर्शक अमित बौरी, संयोजक भोला शर्मा, समिति सदस्य कमल ब्रजवासी, अमित शर्मा, गगन नामदेव, उत्तम सिंह, ओम प्रकाश भाटिया, सचिन पाराशर, आदि ने सहयोग किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours