हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ठाकुर अजय सिंह द्वारा पत्रकारों के सम्मान व प्रतिभाशाली बालिकाओं के सम्मान में वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभावान बालिका स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर सजय सिहं ने लक्सर व खानपुर के पत्रकारो को शाल गिफ्ट भेटकर सम्मानित किया, साथ ही उन के द्वारा क्षेत्र मे आर्थिक रूप से कमजोर दसवी बारवीं की छात्राओं को प्रोत्साहन धन राशि देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रजनीश धीमान, आफताब खान, इतेश धीमान, अमन चौधरी, जाने आलम अरूण कुमार, इस्लाम फिरोज अहमद, राजीव नामदेव, गुलशन आजाद आदि काफी सख्या मे पत्रकारगण और छात्राएं मौजूद रही।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours