हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कोविड-19 वैक्सीनेशन आंकड़ों को लेकर जनपद हरिद्वार में नगर स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत आर्य ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार के क्षेत्र में 174 गांव मौजूद है । जिनमें 18 वर्ष से ऊपर के लगभग 3 लाख  71 हजार लोगों को शत प्रतिशत वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज में बहादराबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग बच गए हैं। जिनकी अनुमानित संख्या 35 हजार के लगभग है। जिनको अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पाई है। उन्हें दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा ले जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर के आने से पहले हमारा सुरक्षा कवच तैयार हो जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार व अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया था। जिसके चलते लोगों को जागरूक किया गया और उसी जागरूकता के चलते कोविड-19 की फर्स्ट डोज सत प्रतिशत लग सकी। दूसरी डोज के लिए भी अभी प्रयास जारी हैं जल्द ही दूसरी डोज के आंकड़ों को भी पूरा कर लिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours