हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रूड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल पर्यवेषण में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह कोतवाली गंगनहर द्वारा सभी चौकी, हल्का प्रभारियों के साथ  थाना क्षेत्र में टीमें गठित की गयी है। जिन टीमो के द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के समाने माल गोदाम के पीछे अवैध कच्ची शराब की धर पकड़ हेतु छापेमारी की गयी। जिसमे पुलिस टीम का० राकेश डिमरी, का० रणवीर चौहान ने एक व्यक्ति अनिल कुमार पुत्र शर्मा सिंह निवासी शक्ति विहार कालोनी, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र वर्ष 32 को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर  में अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours