हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मंगलवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने पूर्ति निरीक्षक लक्सर खानपुर व राजस्व उपनिरीक्षक के साथ मे खानपुर गांव के राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन डीलर मोहन की दुकान पर कई अनियमितताएं पाई गई जिस पर एसडीएम ने तुरंत पूर्ति निरीक्षक को नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं एसडीएम वैभव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान ना तो राशन डीलर की दुकान पर स्टॉक बोर्ड भरा पाया गया और ना ही इलेक्ट्रॉनिक कांटा। उन्होंने बताया आज 5 तारीख होने के बाद भी राशन डीलर द्वारा राशन वितरण प्रारंभ नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने अवगत कराया राशन डीलर दुकान को कम खोलता है और राशन वितरण से पहले कोई एलाउंसमेंट भी नहीं कराया जाता उन्होंने बताया राशन डीलर की दुकान पर पाई गई अनियमितताओं के संबंध में तत्काल पूर्ति निरीक्षक को नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours