हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के श्रवण नाथ पार्क मंच पर धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गय। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रिबन काट कर लीला का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, महिला नेत्री संगीता गिरी, समाज सेवी डॉ० विशाल गर्ग, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सेठी, व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी आदि उपस्थित रहे। लीला में रावण के रोल में अमित बौरी ने फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। राम के पात्र में प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के रूप में नीरज  चौहान, सीता के पात्र में आकाश शर्मा, जनक के रोल में सौरभ चौरसिया, भाट के रुप में संजय रावत और सन्दीप ठाकुर, विश्वामित्र के रूप में अनन्त शर्मा एवम राजाओं के पात्र का अभिनय ओम प्रकाश भाटिया, शाहिद अली, अक्षत, शिवम वर्मा, गोलू शर्मा आदि ने किया। मंच व्यवस्था में लीला के संयोजक भोला शर्मा, दिग्दर्शक समीर शर्मा, शिवा भारद्वाज, गगन नामदेव, कमल बृजवासी, सौरभ शर्मा, मोहित राजपूत, नरेश वर्मा, नवीन नौटियाल आदि सम्मिलित थे। मंच संचालन संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल द्वारा किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours