हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व होटलों में महिलाओं के द्वारा अश्लील हरकते करने के संबंध में स्थानीय लोगो द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अभियान चलाकर नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन गेट से अश्लील हरकतें करते 5 महिलाओं सोनाक्षी पुत्री निर्मल निवासी हरिद्वार, काजल शर्मा पत्नी अजय शर्मा निवासी हरिद्वार, सवित्रा पत्नी राजेन्द्र निवासी हरिद्वार, मोनिका पत्नी अमित निवासी हरिद्वार, तनु पत्नी मुकेश निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं पर आरोप है कि यह महिलाएं आने जाने वाले यात्रियों को अश्लील हरकत करके अपनी और आकर्षित करने कार्य कर रही थी। गिरफ्तार सभी आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई अभियुक्ताओ को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  पुलिस टीम में उ०नि० हेमलता, उ०नि० लक्ष्मी मनोला, कां० सौरभ नौटियाल, का० सुमित व महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours