हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। मंगलवार को भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी के आवाहन और जिला अध्यक्ष दिलशाद अली के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल पहुंचे जहां उनका भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने पत्रकारों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए, विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र में पत्रकार सभागार बनाने के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक पवित्र मिशन है जो समाज में चल रही हर एक गतिविधियों को अपनी लेखनी से जन जन और शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। और पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपनी कार्यकुशलता के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहां की पत्रकार का शोषण और उत्पीड़न ना हो उसके लिए भी वह विधानसभा में पत्रकारों की आवाज उठाने का काम करूंगे।
वही जिलाध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ सबसे बड़ी संस्था है जो वर्षों से पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आ रहा है किसी भी पत्रकार का शोषण भारतीय पत्रकार संघ संस्था बर्दाश्त नहीं करता है। पीड़ित पत्रकार को इंसाफ दिलाने के लिए हर समय भारतीय पत्रकार संघ का हर एक पदाधिकारी और सदस्य तत्पर रहता है उन्होंने इस मौके पर मंगलौर के पत्रकार श्याम सुंदर को मंगलौर नगर अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिला महामंत्री फिरोज अहमद, जिला प्रवक्ता नफीस अहमद, धीर सिंह नगर अध्यक्ष भगवानपुर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष इदरीश खान, लियाकत कुरैशी महामंत्री भगवानपुर, रुड़की नगर अध्यक्ष रजनीश सहगल, जिला उपाध्यक्ष नफीस खान, पत्रकार दिलदार अब्बासी, नगर उपाध्यक्ष नौशान रजा, पत्रकार शाह नजर अली, पत्रकार चंद्रा, पत्रकार सलीम खान, पत्रकार प्रीति अग्रवाल, पत्रकार पहल सिंह, पत्रकार मुरसलीन अल्वी, पत्रकार नफीस खान, पत्रकार अश्वनी, आदि भारी संख्या में भारतीय पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारगण मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours