हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) सतपुली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी० रेणुका देवी के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, लैंगिक बाल अपराध, गुड टच, बेड टच, साइबर अपराध ओर नशा मुक्ति के सम्बंध में जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में आज थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के द्वारा रा०ई०का० सतपुली के सभागार में छात्र-छात्राओं के साथ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जंहा पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य और कर्णधार है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को लैंगिग बाल अपराध, साइबर अपराध और नशा मुक्ति के सम्बंध में जागरूक किया जाना अति आवश्यक है, जिससे ऐसे गम्भीर अपराधों से हमारे नोनिहाल सुरक्षित रह सके। वंही थानाध्यक्ष के द्वारा ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। तथा उन्होंने बताया की स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ऐसे सेमिनार आगे भी किये जायेंगे। आज हुए सेमिनार में प्रधानचार्य रामअवध भास्कर, दया किशोर बिनजोला, देव कुमार, डॉ० प्रताप सिह, मुकेश प्रसाद, सुनीता रावत व उ०नि० दीपा शाह, का० देशराज आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours