हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कुछ दिन पूर्व 14 सितंबर को थाना सिडकुल क्षेत्र में गंदे नाले से बोरे में मिला था महिला का शव जिसके मामले  का सफल खुलासा करने में हरिद्वार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तो को उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार किया है। मृतक महिला सोनम अनैतिक कार्यों में लिप्त रहती थी और अनैतिक कार्य को लेकर दोनों अभियुक्तो ने महिला को कमरे पर बुलाया था। पैसे के लेनदेन को लेकर महिला और दोनों अभियुक्तो में झगड़ा हो गया था  जिसके बाद दोनों अभियुक्तों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। दोनों आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा और चुन्नी नाल निवासी बदायूं के रूप में हुई है और महिला सोनम हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली है।
सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित गंदे नाले से बोरे में लावारिस हालत में मिले महिला के शव के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार डॉ० योगेंद्र रावत का कहना है कि बीती 14 सितंबर को एक महिला का शव बोरे में बरामद हुआ था प्रथम दृष्टया लग रहा था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है यह अज्ञात महिला का शव था सबसे पहले पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त कराई गई महिला की शिनाख्त सोनम निवासी बुग्गावाला थाना क्षेत्र के रूप में हुई। सभी एंगल से जांच करने पर पुलिस को पता लगा कि यह महिला अनैतिक कार्यो में लिप्त रही थी और अनैतिक कार्यों के लिए ही दोनों अभियुक्त महिला को कमरे पर ले गए थे। वहां पर महिला और दोनों आरोपियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद बदनामी के डर से दोनों अभियुक्तो ने महिला की कमरे में गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद महिला के शव को बोरे में भरकर सिडकुल थाना क्षेत्र में छोड़ दिया और मौके से फरार गए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours