हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने आज उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं को लेकर मुलाकात की। अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा पर्यटन व्यवसायी आज परेशानी के दौर से गुजर रहा है यात्रा खुलने से उम्मीद जगी है लेकिन रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण श्रद्धालु लगातार अपनी यात्रा स्थगित कर रहे है। उमेश पालीवाल ने यात्रियों की संख्या बद्रीनाथ धाम में 5000, केदारनाथ धाम में 3500, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में 1500 प्रतिदिन करने की मांग की। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इसे गम्भीरता से ले रही है जल्द ही रजिस्ट्रेशन की सभी कमियों को दूर कर यात्रियों की कुछ संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से कहा कि केवल एक माह ही यात्रा का शेष बचा है ऐसे के में ग्रीन कार्ड व ट्रिप की बाध्यता खत्म करनी चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours