हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी श्रीमती लोकेट चटर्जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत सर्वप्रथम घंटाघर स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा के तीनों चुनाव  प्रभारी सह प्रभारी शहीद स्मारक पहुचे यंहा उन्होंने उत्तराखंड निर्माण के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्प अर्पित श्रदा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर केंद्रीय मन्त्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य जन संघर्ष और बलिदान से बना है और शहीदों की शहादत का सम्मान व राज्य गठन के औचित्य को भाजपा सार्थक करेगी।  उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में अभी बहुत कुछ होना है और इस दिशा में भाजपा गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के शहीद अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट विधायक खजान दास सीताराम भट्ट, विनय ग़ोयल कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा आदि अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours