हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मायापुर व्यापार मंडल ने लोकप्रिय राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान का 28 वा जन्मदिन केक काट कर और बड़े उत्साह के साथ मनाया है। वही ढेरों बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी भोला शर्मा ने कहा कि जिस तरह रजत चौहान विनम्र शैली भाषा व सादगी और व्यक्तिगत रिश्तो के धनी है उसी तरह उन्होंने पत्रकारिता में भी एक अलग ऊंचा मकाम हासिल किया है। 
उन्होंने छोटी उम्र में हरिद्वार की गूंज के संपादक बनकर अपनी अनेकों सच्ची लेखनी प्रकाशित कर शासन-प्रशासन और समाज को भी प्रभावित किया है। जो तारीफे काबिल है। उन्होंने कहा कि उनकी कलम निष्पक्ष, सच्चाई, और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सदैव उठी है। क्योंकि हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान खबरे छिपाता नही छापता है। भ्रष्टाचार से डरता नही लड़ता है झूठ का भांडा फोडकर सच को समाज के सामने लाता है, और गरीबो के हक की बात करने में भी पीछे नहीं हटते हैं।
उनकी इस कार्यशैली के कारण ही समाज के हर वर्ग के दिलों में उनकी अलग पहचान बन चुकी है। वही इस अवसर पर मायापुर व्यापार मंडल पदाधिकारियों में अमित बौरी, गगन नामदेव, ओमप्रकाश भाटिया, राजु मनोच, राजकुमार प्रिंस, चंद्र शेखर कुर्ल, ने प्रधान संपादक रजत चौहान की प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी और उनकी प्रशंसा की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours