हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। ऐबू यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण गिरी, केंद्रीय महामंत्री एन० जयन्ती, कारपोरेट ऑफिस से यूनियन के महामंत्री सुधांशु विस्वाल, कार्यवाहक अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत और केंद्रीय समिति के सदस्य विशाल वाणी के भेल हरिद्वार आने पर यूनियन में हर्ष एवं जोश भर गया। समस्त टीम ऐबू हरिद्वार ने अपनी केंद्रीय टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन के संरक्षक रामस्वरूप सिंह व सुरेंद्र सिंह ने सभा को समबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय नेता रामनारायण गिरी ने सभी सदस्यों से मिलकर उनका धन्यवाद किया व गिरी ने बताया कि सभी भेल कर्मचारियों के लिये 2016 से प्रयास कर रहे भेल में 1 करोड़ के टर्म इन्सुरेंस प्लान की विस्तार से जानकारी दी। 23 सितम्बर को भेल कार्पोरेट ऑफिस में निदेशक अनिल कपूर से एक लंबी मुलाकात कर टर्म प्लान में शामिल त्रुटिया व बाज़ार में उपलब्ध प्लान से ज्यादा अंतर ना होना और उसमें भेल की कोई भागीदारी न होने से उसका लाभ न के बराबर होगा। केंद्रीय जनरल सेक्रेटरी एन० जयन्ती ने बताया कि हमने निदेशक को यह भी सुझाव दिया कि टर्म प्लान के विकल्प के तौर पर समस्त भारत मे स्थित भेल यूनिटों की एक ट्रस्ट बना कर अमल में लायी जाए जिससे किसी भी कर्मचारी की मृत्यु उपरांत एक ऐसी राशि उस परिवार को मिल सके जिससे दिवंगत कर्मचारी के परिवार को जीवन यापन में कोई दिक्कत ना आ सके क्योकि वर्तमान में ज्यादातर कर्मचारी युवा है।
 |
|
कॉरपोरेट ऑफिस से आये वहाँ के कार्यवाहक अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने निदेशक एचआर से जल्द से जल्द जेसीएम की मीटिंग बुलाकर पिछले तथा इस वर्ष के पी०पी, एवं बोनस का भुगतान दीपावली से पहले किया जा सके। करोना महामारी में अनेक भेल के कर्मचारियों के दिवंगत हो जाने पर इस टर्म प्लान की आवश्यकता बढ़ गयी है। गिरी ने बताया कि इस महामारी से वह स्वयं मोत के मुँह से बच कर वापस आये हैं जबकि उनके छोटे भाई का स्वर्गवास इस कारोना महामारी से हुआ है। केंद्रीय नेताओं के साथ भेल हीप के अध्यक्ष कुमोद श्रीवास्तव, महामंत्री गगन वर्मा व सीएफएफपी के नव निर्वाचित महामंत्री राजकुमार ने भेल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी से भी शिष्टाचार मुलाकात की व लोकल तथा कारपोरेट स्तर के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं जैसे टाउनशिप की मेंटेनेंस, कर्मचारियों के ट्रांसफर, मकान आवंटन में हो रही परेशानियों तथा आउट ऑफ़ टर्न अलॉट हो रहे मकान, कर्मचारियों का नाईट अलाउंस, इंसेंटिव तथा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत करा वार्ता की। जिसमें कार्यपालक निदेशक ने बताया कि आपके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया है लोकल स्तर की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण के लिए संजय गुलाटी ने केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण गिरी को आश्वासन दिया कि जल्द ही इनका निराकरण करने की भरपूर कोशिश की जाएगी तथा जो समस्याएं कारपोरेट स्तर की है उन सभी का ड्राफ्ट बनाकर कारपोरेट ऑफिस को जल्द ही भेजकर निस्तारण करने के लिए उचित कार्यवाही की जाएगी। गुलाटी ने बीएचईएल की वर्तमान स्थिति के बारे में भी चर्चा की जिसमें बताया गया कि भेल इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है जिसमें सभी कर्मचारी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं ओर हम जल्द ही इससे बाहर निकलेंगे। यूनियन के इस कार्यक्रम में यूनियन के सभी साथी व पदाधिकारी शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours