हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर में ओवरब्रिज बनने के बाद से ही नगर की जनता रेलवे क्रॉसिंग पर प्रशासन से अंडरपास बनाए जाने की मांग करती आ रही हैं, मगर आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके चलते रविवार को तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, मनोज वर्मा, सहित नगर के ज्यादा से ज्यादा व्यापारी ओवर ब्रिज के नीचे धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम वैभव गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते के अंदर रेलवे के अधिकारियों से बैठक कर इस पर विचार किया जाएगा कि मामला क्यों पेंडिंग मे पड़ा है, जिसका निस्तारण भी किया जाएगा, तब जाकर व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान व्यापारियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा व्यापारियों का कहना है कि स्कूली छात्र, छात्राएं, बुजुर्ग और विकलांग लोगो के सामने लाइन क्रॉस करना एक बड़ी समस्या बनी हुई है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है, पहले भी कई बार स्थानीय प्रशासन को मौखिक व ज्ञापन देकर अंडर पास बनाए जाने की गुहार लगाई गई चार, चार बार डीआरएम और एसडीएम बदल गए मगर अंडर पास के मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अंडर पास का निर्माण नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours