हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रविवार को लंढौरा मे लक्सर रुड़की मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधिवक्ता अनिल सिंघल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची लंढौरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। मृतक अनिल सिंघल लक्सर तहसील में अधिवक्ता थे, जो लक्सर तहसील के लक्सर गांव के निवासी थे, बताया जा रहा है कि वह किसी काम से अपने एक साथी के साथ एक्टिवा स्कूटी से ढंढेरा गए थे वापस लौटते वक्त करीब चार बजे वह लंढौरा मे एक ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी खबर लक्सर मृतक के परिजनों को लगी तो परिजनों मे कोहराम मच गया साथ ही उनकी मौत की खबर के बाद उनके साथी अधिवक्ताओं में भी शोक की लहर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours