हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव जुबैर पुंडीर प्रभारी) उत्तर प्रदेश। मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने मथुरा की पन्ना पोखर पुलिस चौकी को कोरोना योद्ध सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में चौकी प्रभारी सोनू भाटी के साथ चौकी पर तैनात एस आई राहुल सिंह, अवनीश यादव, जितेंद्र, रामू गुर्जर अतुल पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर 66 व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र देते हुए दुपट्टा व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा है कि हमारी समिति विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं को हमेशा अपने कार्यों से प्ररित करती रहेगी। कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, अशोक ठाकुर राम चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours