हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ग्राम पंचायत कटारपुर के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नूतन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई, इस बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि जो वन विभाग के द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है उस दीवार में ग्राम वासियों के धार्मिक क्रियाकर्म, देह संस्कार करने हेतु गंगा नदी में जाना पड़ता है, वहां जाने के लिए एक रास्ता रखा जाए। अन्य गांव में हाथी सुरक्षा दीवार में गंगा नदी में जाने के लिए रास्ता छोड़ा गया है लेकिन ग्राम पंचायत कटारपुर में कुछ लोग इस रास्ते को छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश लोग रास्ता छुड़वाने के लिए आला अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश नौटियाल का कहना है कि गांव वालों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रास्ता छोड़ने पर आला अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे और जो रास्ता छूटेगा उस पर एक गेट का निर्माण होगा। गेट के निर्माण होने से गांव के दो व्यक्तियों को वहां पर रोजगार भी उपलब्ध होगा। एक व्यक्ति की ड्यूटी दिन में रहेगी दूसरे व्यक्ति की रात में रहेगी। वही व्यक्ति गेट को खोलने बंद करने का कार्य करेंगे जो गेट बनेगा वह गेट भी सोलर फेंसिंग का बनेगा। जिससे जंगली जानवर उस गेट से किसानों की फसल में ना जा सके। दिनेश नौटियाल की बातों से सभी ग्रामवासी सहमत थे। इस बैठक में ग्राम कटारपुर, बहादरपुर जट और चांदपुर गांव के धीर सिंह, ठाकुर योगेंद्र चौहान, ठाकुर संजीव उर्फ भगत, राजीव चौहान, राजेंदर, जगन्नाथ, आवेश, काला, रविंदर, सोनू, राहुल, रजत, लाल सिंह, संदीप, सचिन, अविनाश, मुकुल, सागर, पिंकी, बल्ब, उतरी, कमलेश, शिक्षा, चंद्र, रीता देवी, मोनिका, सविता, नत्थू , शशि, इमराना, भागवती, अंजू , सरोज, अफसाना, खुशनुमा, आजाद, ग्राम पंचायत सदस्य माया देवी, मेनपाल आदि लोग उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से वन्य क्षेत्र अधिकारी दिनेश नौटियाल, वनरक्षक श्यामलाल, वनरक्षक विशाल, वन दरोगा अनिल कुमार उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours