हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदल ली जिससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, हल्की हवाओं के साथ बारिश की हल्की बौछारें पड़ने से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली। वही इन बौछारों का लुत्फ उठाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले, गर्मी में आई कमी से लोगों की दिनचर्या बदल गई और पिछले कई दिनों से रुके हुए काम करने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े हर कोई इस खुशनुमा मौसम का लुफ्त उठा रहा है। लक्सर की सड़कें हल्की बौछारें के बीच दोपहिया वाहनों से भरी हुई हैं हर कोई अपना काम करने के लिए घर से बाहर निकल पड़ा है सभी खुश दिखाई दे रहे हैं अगर किसानों की मानें तो किसानों का कहना कि आज कल हुई बारिश से किसानों को भी बेहद लाभ होता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours